Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
09 May, 2026

शुभेंदु अधिकारी की मां ने बचपन याद कर दी नसीहत, विवेक से काम करने की सलाह

शुभेंदु अधिकारी की माता गायत्री देवी ने उनके बचपन को याद करते हुए उन्हें विवेकपूर्ण निर्णय लेने और समझदारी से आगे बढ़ने की सलाह दी।

कोलकाता, 09 मई

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की माता गायत्री देवी ने अपने बेटे के बचपन को याद करते हुए भावुक अनुभव साझा किए और उन्हें आगे विवेकपूर्ण निर्णय लेने की सलाह दी है।

गायत्री देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले घर की छत पर बड़े-बड़े कमल के फूल खिले हुए देखे गए थे, जिसे उन्होंने पहले ही इस बात का संकेत माना था कि राज्य में राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है और “कमल खिलेगा” जैसी स्थिति बनेगी।

उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के बचपन को याद करते हुए कहा कि वे शुरुआती शिक्षा के दौरान अधिकतर समय घर के भीतर ही रहते थे, लेकिन कॉलेज जीवन में प्रवेश के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बचपन में उनकी रुचि बागवानी में रही और वे घर के बगीचे में काफी समय बिताते थे।

गायत्री देवी ने यह भी बताया कि शुभेंदु अधिकारी को पांता भात काफी पसंद है और गर्मियों की रातों में वे हल्का भोजन लेना पसंद करते हैं, जिसमें आलू भुजिया, मछली और अंडे का आमलेट शामिल होता है।

अपने बेटे के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा कि वह हर निर्णय अपने विवेक से लें और समझदारी के साथ आगे बढ़ें। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है।

उन्होंने यह भी बताया कि शुभेंदु अधिकारी बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं और स्वामी विवेकानंद के प्रति उनकी गहरी आस्था और श्रद्धा रही है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़