दक्षिण 24 परगना, 27 जुलाई।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जयनगर के बकुलतला थाना क्षेत्र अंतर्गत मायदा दक्षिणपाड़ा इलाके में एक 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बीते रविवार को यह बुजुर्ग महिला एक बगीचे में घास काटने के लिए गई हुई थीं। आरोप है कि उसी दौरान इलाके के एक वहशी युवक ने उन्हें अकेली पाकर दबोच लिया, उनका मुंह और गला दबाकर बेरहमी से उनके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद सदमे और दर्द से महिला मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।
काफी वक्त बीत जाने के बाद भी जब बुजुर्ग महिला घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। शाम के समय जब वे बगीचे में पहुंचे, तो वे वहां बेसुध हालत में मिलीं, जिसके तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को इस संगीन मामले की इत्तला दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस दलदल-बल के साथ मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में पीड़ित महिला को इलाज के लिए बारुईपुर महकमा अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इसके उपरांत पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर बकुलतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने बलात्कार की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

















