नई दिल्ली, 04 मई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न विधानसभा चुनावों के रुझानों में भाजपा के पक्ष में बढ़त के बीच पार्टी की संभावित जीत का जश्न झालमुड़ी और रसगुल्ले के साथ मनाया। इस अवसर पर कई मंत्री उनके साथ मौजूद रहे और माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा रहा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने सहयोगी मंत्रियों को झालमुड़ी और रसगुल्ला खिलाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री आशीष सूद, लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सामाजिक माध्यम पर संदेश साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की पारंपरिक झालमुड़ी और रसगुल्ले की मिठास के साथ भाजपा की संभावित जीत का जश्न मुख्यमंत्री और सहयोगियों के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक बढ़त संभव हुई है और यह जनता के विश्वास तथा विकास के संकल्प की जीत है।
लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव रुझानों ने राजनीतिक गठबंधन की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि वहां की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टिकरण की राजनीति को अस्वीकार किया है तथा यह जनादेश विकास, स्थिरता और मजबूत नेतृत्व पर विश्वास का प्रमाण है।
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बंगाल की जनता समझदारी और धैर्य से निर्णय लेने वाली है और उसने इस बार भी सोच-समझकर फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और स्थिरता के लिए भाजपा ही एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और जनता ने बदलाव की दिशा में संकेत दिया है।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सनातन विरोधी विचारधारा को जनता ने नकार दिया है और यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हिंदू समाज के सम्मान के खिलाफ जाकर कोई भी सत्ता में लंबे समय तक नहीं रह सकता।



.jpg)

.jpg)
.jpg)




.jpg)
