उत्तर प्रदेश
11 Apr, 2026

शाहजहांपुर में इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव से मचा हड़कंप

शाहजहांपुर के पुवायां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर का शव बाथरूम में मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले में प्रारंभिक जांच में हृदयाघात की आशंका जताई गई है।

शाहजहांपुर, 11 अप्रैल 2026।

जनपद शाहजहांपुर के पुवायां कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह उनका शव थाना परिसर स्थित आवास के बाथरूम में पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उन्नाव निवासी 49 वर्षीय राजेश कुमार पुवायां कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक अपने आवास से बाहर नहीं आए तो सहकर्मी पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ। इसके बाद जब कमरे की जांच की गई तो वे बाथरूम में गिरे हुए मिले।

साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई है कि संभवतः उनकी मृत्यु हृदयाघात के कारण हुई होगी। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़