बॉलीवुड
11 Apr, 2026

महाकालेश्वर मंदिर में सारा अर्जुन ने परिवार संग भस्म आरती में लिया भाग, भगवान महाकाल के किए दर्शन

अभिनेत्री सारा अर्जुन ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में परिवार संग भस्म आरती में भाग लेकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना की।

उज्जैन, 11 अप्रैल 2026

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के फिल्म ‘धुरंधर’ की अभिनेत्री सारा अर्जुन अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके साथ उनके पिता राज अर्जुन और माता सान्या भी मौजूद रहीं।

अभिनेत्री सारा अर्जुन ने सुबह लगभग 4 बजे आयोजित भस्म आरती में भाग लिया और करीब दो घंटे तक पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और “जय महाकाल” के जयकारे लगाए।

सारा अर्जुन ने बताया कि वह अपनी मां के जन्मदिन के अवसर पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहली बार मंदिर पहुंची हैं। दर्शन के दौरान उन्होंने सभी के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की। भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी व्यक्त की और गर्भगृह की देहरी से जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दर्शन से उन्हें अत्यंत शांति और सुकून का अनुभव हुआ तथा मंदिर की व्यवस्थाएं भी सराहनीय रहीं।

सारा अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में विज्ञापनों से की थी और हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ से उन्हें विशेष पहचान मिली है। वह हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

इधर, शनिवार तड़के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान विधिवत पूजा संपन्न हुई। कपाट खुलने के बाद परंपरागत रीति से पूजन शुरू हुआ, जिसमें जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और मंत्रोच्चार शामिल रहे। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया और भस्म अर्पित की गई।

भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा और सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

19° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़