मध्य प्रदेश
10 Apr, 2026

महू में रिश्वतकांड: महिला उपयंत्री 15 हजार लेते गिरफ्तार

इंदौर के महू जनपद पंचायत में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला उपयंत्री सावित्री मुवेल को पंचायत सचिव से सीसी रोड निर्माण के मूल्यांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

इंदौर, 10 अप्रैल 2026।

इंदौर के महू जनपद पंचायत में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला उपयंत्री सावित्री मुवेल को पंचायत सचिव से सीसी रोड निर्माण के मूल्यांकन के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई के तहत लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को इंदौर जिले के महू जनपद पंचायत में पदस्थ महिला उपयंत्री सावित्री मुवेल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वह पंचायत सचिव से तय राशि स्वीकार कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत यशवंत नगर से जुड़ा है, जहां 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 4.52 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भुगतान के लिए भौतिक सत्यापन और माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करना आवश्यक था।

आरोप है कि उपयंत्री सावित्री मुवेल ने इस प्रक्रिया को पूरा करने के बदले पंचायत सचिव रमेशचंद्र चौहान से 15 हजार रुपये की मांग की थी। रकम न दिए जाने की स्थिति में उन्होंने मूल्यांकन दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिससे निर्माण कार्य का भुगतान अटक गया।

पीड़ित सचिव ने इस मामले की शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में की थी। शिकायत को गंभीर मानते हुए जांच की गई और पुष्टि होने के बाद एसपी लोकायुक्त ने ट्रैप टीम का गठन किया। योजना के तहत शुक्रवार दोपहर शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि के साथ उपयंत्री के पास भेजा गया, जैसे ही उन्होंने पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाया, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन में कार्यवाहक निरीक्षक रेनू अग्रवाल के नेतृत्व में टीम के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़