आगरमालवा, 10 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य विद्यार्थी घायल हो गए। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्राम सोयतकलां स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय में परीक्षा चल रही थी, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों पर हमला कर दिया। हमले से घबराए बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई।
इस घटना में कक्षा चौथी के छात्र रमण (9) पुत्र सज्जनसिंह कराड़ा गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य छात्र भी चोटिल हुए। सभी घायलों को तुरंत सोयतकलां के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रमण की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।







_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)

