मीरजापुर, 10 अप्रैल 2026।
कछवां थाना क्षेत्र के बजहा ग्रामसभा स्थित नेउर चट्टी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची के शव को मकान के पीछे गमछे में लपेटकर फेंके जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची कछवां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।
स्थानीय लोगों के अनुसार बरामद बच्ची लगभग आठ से नौ माह की पूर्ण विकसित अवस्था में थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)

