अपराध
10 Apr, 2026

बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का आरोपी गिरफ्तार

बनकटा थाना पुलिस ने किराना दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और किराना सामान बरामद किया है।

देवरिया, 10 अप्रैल 2026।

बनकटा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से नकदी के साथ-साथ किराने का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे बड़ी सफलता माना है।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अहिरौली बघेल निवासी मनीष सिंह को जोगीवीर बाबा के पास बरगद के पेड़ के निकट से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से 3,525 रुपये नकद, एक टूटा हुआ सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट बिस्किट, पांच बोतल सोयाबीन तेल, नमकीन, चायपत्ती, मसाले सहित अन्य किराना सामान बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि 8 अप्रैल को वादी ने थाना बनकटा में तहरीर देकर बताया था कि 7 अप्रैल की रात उनकी किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में गांव के ही मनीष सिंह को चोरी करते हुए देखा गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 34°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़