मुंबई, 10 अप्रैल।
अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पहले इस फिल्म को 12 जून को सिनेमाघरों में लाने की योजना थी, लेकिन अब इसे तय समय से पहले रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, निर्माता फिल्म को 22 मई को रिलीज करने की संभावना पर मंथन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है और मई के दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा कम होने के कारण यह समय उपयुक्त माना जा रहा है। साथ ही गर्मी की छुट्टियों के दौरान दर्शकों की अधिक उपलब्धता का भी लाभ उठाने की रणनीति है।
डेविड धवन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी, जबकि इसका निर्माण रमेश तौरानी द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट 5 जून तय की गई थी, जिसे यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ टकराव से बचाने के लिए बदला गया था।
फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।







_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)