10 अप्रैल।
विक्की कौशल की हालिया सफलता के बाद उनकी आगामी फिल्म ‘महावतार’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह पौराणिक फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले तैयार की जा रही है और इसे लेकर अब कास्टिंग को लेकर नई चर्चाएं सामने आ रही हैं।
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की मुख्य महिला भूमिका के लिए श्रद्धा कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि निर्देशक अमर कौशिक इस प्रोजेक्ट के लिए उनसे लगातार बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि टीम ऐसी अभिनेत्री चाहती है जो मजबूत अभिनय क्षमता के साथ स्क्रीन पर प्रभावशाली उपस्थिति रख सके।
सूत्रों का कहना है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार आगे बढ़ता है, तो फिल्म की शूटिंग जून से शुरू की जा सकती है। निर्माताओं को उम्मीद है कि विक्की कौशल और संभावित लीड अभिनेत्री की जोड़ी दर्शकों के बीच अच्छा प्रभाव छोड़ेगी।
पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम भी जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब फोकस बदलकर श्रद्धा कपूर की ओर बढ़ता दिख रहा है। दूसरी ओर श्रद्धा कपूर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और वह जल्द ही बायोपिक फिल्म ‘ईथा’ में नजर आने वाली हैं।







_(1).jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)