नई दिल्ली, 11 मई।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की नरमी का माहौल दिखाई दिया। कीमतों में आई गिरावट के चलते देश के अधिकांश बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये से 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये से लेकर 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमी दर्ज की गई है, जिसके चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के समय यह धातु 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिकता नजर आया। अहमदाबाद सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
अन्य बड़े शहरों की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। भोपाल के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमत में मामूली नरमी देखी जा रही है। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी प्रकार इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है।











.jpg)
