शेयर बाज़ार
06 May, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट का दबाव, सोना-चांदी के दाम फिसले

घरेलू सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जिससे अधिकांश शहरों में दोनों धातुओं के भाव कमजोर रहे।

नई दिल्ली, 06 मई। 

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख देखने को मिला। सोने की कीमतों में आज चार सौ रुपये प्रति दस ग्राम से लेकर चार सौ चालीस रुपये प्रति दस ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह चांदी के भाव में भी तेज नरमी आई और यह धातु दस हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। कीमतों में आई गिरावट के चलते देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार एक सौ सत्तर रुपये से लेकर एक लाख पचास हजार सात सौ साठ रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इसी क्रम में बाईस कैरेट सोना भी एक लाख छत्तीस हजार सात सौ चालीस रुपये से लेकर एक लाख अड़तीस हजार एक सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम के बीच बिकता रहा। वहीं चांदी में आई गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में यह चमकीली धातु शुरुआती कारोबार में दो लाख चौवन हजार नौ सौ रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

दिल्ली में आज चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार तीन सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार आठ सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार एक सौ सत्तर रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ चालीस रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

अहमदाबाद में भी सोने के भाव में नरमी देखी गई, जहां चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार दो सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा। चेन्नई में कीमतें अपेक्षाकृत अधिक रहीं, जहां चौबीस कैरेट सोना एक लाख पचास हजार सात सौ साठ रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख अड़तीस हजार एक सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया।

कोलकाता में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार एक सौ सत्तर रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ चालीस रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार करता दिखा। भोपाल में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार दो सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

लखनऊ में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार तीन सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार आठ सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आया। पटना में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार दो सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा। जयपुर में भी यही स्थिति रही, जहां चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार तीन सौ बीस रुपये प्रति दस ग्राम और बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार आठ सौ नब्बे रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

देश के अन्य राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में नरमी का रुख देखा गया। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में चौबीस कैरेट सोना एक लाख उनचास हजार एक सौ सत्तर रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। वहीं इन सभी शहरों में बाईस कैरेट सोना एक लाख छत्तीस हजार सात सौ चालीस रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकता नजर आया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़