नई दिल्ली, 06 मई।
वैश्विक शेयर बाजारों से आज सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं, जहां अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला, वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा तेजी का माहौल बना हुआ है।
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के थमने की उम्मीदों के चलते अमेरिकी बाजारों में निवेशकों का उत्साह बढ़ा और वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जोंस लगभग 350 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। एस एंड पी 500 सूचकांक 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 7259.22 अंक पर रहा। इसी तरह नैस्डैक 258.32 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25326.13 अंक पर बंद हुआ। डाउ जोंस फ्यूचर्स भी 100.85 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 49399.10 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला रुख देखने को मिला। एफटीएसई सूचकांक 144.82 अंक यानी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10219.11 अंक पर बंद हुआ। सीएसी सूचकांक 86.19 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8062.31 अंक पर रहा। वहीं डैक्स सूचकांक 410.43 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24401.70 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज खरीदारी का जोर देखने को मिल रहा है और सभी नौ प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 85 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 24194.50 अंक पर पहुंचा। निक्केई सूचकांक 228.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59513.12 अंक पर रहा। कोस्पी में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ और यह 466.58 अंक यानी 6.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7403.57 अंक पर पहुंच गया।
इसके अलावा शंघाई कंपोजिट 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4164.42 अंक पर, सेट कंपोजिट 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 1508.82 अंक पर, ताइवान वेटेड 321.42 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41090.71 अंक पर, हैंग सेंग 191.39 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26090 अंक पर, जकार्ता कंपोजिट 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 7106.15 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.08 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 4924.78 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।











