प्रशासनिक खबरें
21 Apr, 2026

शाहजहाँनाबाद पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, 300 क्वार्टर जब्त

भोपाल के शाहजहाँनाबाद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त की।

भोपाल, 21 अप्रैल

भोपाल के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 300 क्वार्टर यानी 54 लीटर देशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22,800 रुपये बताई जा रही है।

शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजय कुमार के निर्देशों पर की गई। अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और पुलिस उपायुक्त जोन-03 मयूर खंडेलवाल ने प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 शालिनी दीक्षित तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 की सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी दीपक रावत (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई देशी शराब के 300 क्वार्टर बरामद किए गए, जो कुल 54 लीटर थे। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही भोपाल के विभिन्न थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि स्पष्ट होती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़