अहमदाबाद 29 अप्रैल।
गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल हिम्मतनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह दुर्घटना शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही एक निजी बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।










.jpg)
