अपराध
28 Apr, 2026

मालवीय नगर में सोते मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में सोते समय डंडे से हमला कर मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित बेगमपुर में सोते समय डंडे से हमला कर मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 27-28 अप्रैल की मध्य रात्रि को मालवीय नगर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेगमपुर स्थित बड़ी मस्जिद के सामने गत्ता गोदाम के पास झुग्गी नंबर टी-5बी में हत्या की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता रंजीत यादव ने बताया कि रात में काम और भोजन के बाद मजदूरों के बीच शत्रुघ्न और राकेश उर्फ कैली के बीच विवाद हुआ था, जिसे अन्य मजदूरों ने शांत करा दिया था।

इसके बाद सभी लोग सो गए। रात लगभग एक बजे शोर सुनकर मजदूर जागे तो उन्होंने देखा कि राकेश उर्फ कैली ने शत्रुघ्न के गले पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल को तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब का सेवन किया हुआ था और उसने मृतक का मोबाइल फोन उपयोग किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद शांत होने के बाद भी आरोपी मन में रंजिश रखे हुए था और उसने रात में सोते समय हमला कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार उर्फ कैली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है और पिछले छह-सात वर्षों से दिल्ली में अपने भाई के साथ रहकर कबाड़ी का काम कर रहा था। वह बेगमपुर क्षेत्र स्थित गत्ता गोदाम के पास झुग्गी में निवास करता था।

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने जानकारी दी कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़