जौनपुर, 22 अप्रैल।
प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना के विरोध में बुधवार को जौनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी चौराहे से हाइडिल तक पैदल मार्च निकाला और बिजली विभाग के खिलाफ धरना देते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।
धरना स्थल पर डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति में मेहदी बाबू को सौंपा गया।
इस विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने स्मार्ट मीटर योजना को जनविरोधी बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया, जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।







.jpg)




