बिहार
15 May, 2026

125 वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री, आर्ट ऑफ गिविंग डे पर होगा वितरण कार्यक्रम

भागलपुर में 17 मई को आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर बिहार के 125 वॉलीबॉल क्लबों को वॉलीबॉल और नेट वितरित किए जाएंगे, जिससे युवाओं में खेल को बढ़ावा मिलेगा।

भागलपुर, 15 मई।

इंटरनेशनल आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर बिहार राज्य यूनिट द्वारा प्रदेश के 125 प्रमुख वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

यह कार्यक्रम 17 मई को आयोजित होगा, जो आर्ट ऑफ गिविंग डे की 13वीं वर्षगांठ के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर बिहार के 125 वॉलीबॉल क्लबों को तीन-तीन वॉलीबॉल और एक-एक वॉलीबॉल नेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी व्यवस्था संस्था के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत की ओर से की जा रही है।

डॉ. सामंत ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस विश्व के 202 देशों में अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम ‘शेयर एंड शाइन’ के तहत खिलाड़ियों के जीवन में खुशी और खेल भावना को बढ़ावा देना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि देशभर में 5 हजार वॉलीबॉल क्लबों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

बिहार राज्य आर्ट ऑफ गिविंग यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने बताया कि इस पहल के तहत बिहार के 125 क्लबों के हजारों युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और उनके चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि भागलपुर में 17 मई को खेल भवन में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय के 25 वॉलीबॉल क्लबों को सामग्री वितरित की जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर विधायक रोहित पांडे, प्रीति शेखर, जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार सहित खेल संघों के अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़