अपराध
06 Jun, 2026

बिलहरा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पिता ने ही की बेटे की हत्या

सागर के बिलहरा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के नशे में विवाद के बाद बेटे की हत्या करना स्वीकार किया है।

 सागर, 06 जून ।

सागर जिले की बिलहरा चौकी पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चौंकाने वाला सच सामने लाया है। जांच में पाया गया कि 25 वर्षीय युवक की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता ने की थी।

मामला 4 जून का है, जब खिरका मोहल्ला निवासी जमना अहिरवार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पुत्र सोनू अहिरवार घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ा है। युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और बयानों में विरोधाभास सामने आने पर शक मृतक के पिता जमना अहिरवार पर गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने स्वीकार किया कि उसका बेटा शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर में विवाद करता था। घटना वाली रात भी उसने झगड़ा और अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद गुस्से में आकर लकड़ी की मोंगरी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामले के खुलासे में तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानी पंहुचाने की चेष्टा न करें अन्यथा हानि संभव है। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-5-6-8

आज का मौसम

भोपाल

27° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़