जम्मू और कश्मीर
06 Jun, 2026

श्रीनगर में ड्रग माफिया पर बड़ा प्रहार: तस्करों की 3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

श्रीनगर में पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो ड्रग तस्करों की 3.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की हैं, जो नशीली दवाओं के व्यापार से बनाई गई थीं।

श्रीनगर, 06 जून।

श्रीनगर पुलिस ने 'नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों की लगभग 3.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68(एफ)(1) के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ की गई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहली कार्रवाई निगीन पुलिस स्टेशन द्वारा की गई, जिसमें हजरतबल के हब्बाक क्रॉसिंग स्थित राहिल मंजूर मल्ला के दो मंजिला आवासीय मकान और जमीन को जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है। दूसरी कार्रवाई में सौरा पुलिस स्टेशन ने आदिल राशिद गुडू (निवासी: कील खान गली, ऊपरी सौरा) के लगभग 2.20 करोड़ रुपये मूल्य के आवासीय मकान को कुर्क किया है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ये संपत्तियां अवैध ड्रग तस्करी के माध्यम से बनाई गई थीं। कुर्की आदेश के तहत, अब इन संपत्तियों के मालिकों को इन्हें बेचने या किसी अन्य को हस्तांतरित करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़