उत्तर प्रदेश
08 Jun, 2026

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की छूट, सीएम योगी का बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत किराये की छूट का ऐलान किया है।

लखनऊ, 08 जून।

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए योगी सरकार ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों के किराये में 50 प्रतिशत की रियायत देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान इस छूट का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का यह कदम युवाओं के हित में उठाया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिल सके और परीक्षा केंद्रों तक उनका आवागमन सुगम व सुरक्षित हो।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह लिखित परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में संपन्न होगी। कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूरे प्रदेश में 1,183 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने हेतु निर्धारित समय के अतिरिक्त 05 मिनट का अतिरिक्त समय भी प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़