प्रशासनिक खबरें
11 Jun, 2026

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना: कुलपति के इस्तीफे और 'धारा 52' की मांग

बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में एबीवीपी ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्रों ने कुलपति के इस्तीफे की मांग की है।

भोपाल, 11 जून।

भोपाल स्थित बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) में व्याप्त कथित अकादमिक और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मोर्चा खोल दिया है। विश्वविद्यालय परिसर में आज से एबीवीपी ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्होंने कुलपति के तत्काल इस्तीफे और विश्वविद्यालय में 'धारा 52' लागू करने की मांग की है।

एबीवीपी का आरोप है कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। एमबीए सहित कई स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम महीनों से लंबित हैं और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे तो एक वर्ष से अधिक समय से नहीं आए हैं, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। इसके अलावा, पीएचडी प्रवेश परीक्षा में देरी, नर्सिंग कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया में बाधा, शिक्षकों की भर्ती न होना और छात्रावासों की बदहाल स्थिति जैसे गंभीर मुद्दे भी आंदोलन का आधार बने हैं।

परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वित्तीय भ्रष्टाचार और निविदा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी का दावा किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन और उच्च शिक्षा विभाग से इस मामले में तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रों की समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकलता और प्रशासनिक जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़