उत्तराखंड
11 Jun, 2026

गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद, एसडीआरएफ और पुलिस को मिली सफलता

ऋषिकेश के कौड़ियाला में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी आशीष जैन का शव पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

ऋषिकेश, 11 जून।

ऋषिकेश के कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय आशीष जैन का शव पांच दिन की सघन तलाशी के बाद बरामद कर लिया गया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी आशीष जैन छह जून को कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप गंगा नदी में डूब गए थे, जिसके बाद से ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी खोजबीन जारी थी।

तेज बहाव और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने आधुनिक संसाधनों व तकनीकों का उपयोग करते हुए गंगा के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। लगातार पांच दिनों के कठिन प्रयासों के उपरांत गुरुवार को शिवपुरी क्षेत्र में शव बरामद करने में सफलता मिली। शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा पहचान की पुष्टि की गई, जिसके बाद पंचनामा और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़