Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
12 Jun, 2026

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव मामले में नहीं मिली राहत

उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को सुनवाई योग्य न मानते हुए खारिज कर दिया है।

नई दिल्ली, 12 जून।

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव नामांकन खारिज मामले में कोई राहत नहीं दी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि नामांकन पत्र खारिज करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर न तो उच्च न्यायालय और न ही उच्चतम न्यायालय सुनवाई कर सकता है।

सुनवाई के दौरान मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि उनका नामांकन गलत आधार पर रद्द किया गया। उनका कहना था कि तेलंगाना में जिस आपराधिक मामले का जिक्र किया गया है, उसमें अभी तक अदालत ने संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 33ए का हवाला देते हुए कहा कि केवल उन मामलों का खुलासा करना अनिवार्य है जिनमें संज्ञान लिया जा चुका हो।

गौरतलब है कि निर्वाची अधिकारी अरविंद शर्मा ने तेलंगाना में एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है, जिसके बाद इन परिणामों को अंतिम मान लिया गया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़