जम्मू और कश्मीर
12 Jun, 2026

डोडा में बड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: ऑनलाइन कूरियर से आ रहे 2,000 प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त

डोडा पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रीगैबलिन कैप्सूल की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2,000 प्रतिबंधित कैप्सूल जब्त किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

डोडा, 12 जून।

डोडा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ऑनलाइन ड्रग सप्लाई करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में कूरियर सेवाओं के जरिए प्रतिबंधित प्रीगैबलिन कैप्सूल की अवैध आपूर्ति की जा रही है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच (डीएसबी) की टीम ने कड़ी निगरानी रखी। इसी दौरान ठाठरी क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरमद अली खान नामक एक व्यक्ति को कूरियर सेंटर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से संदिग्ध पार्सल बरामद हुआ, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 2,000 प्रीगैबलिन-आई पी 300 मिलीग्राम कैप्सूल (200 स्ट्रिप्स) पाए गए।

ज्ञात हो कि यह एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग नशे के लिए किया जाता है। पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर ली है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे छह दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भद्रवाह भेज दिया गया है।

इस गिरोह के पकड़े जाने से ऑनलाइन माध्यमों से संचालित ड्रग सप्लाई सिंडिकेट की कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह नशीली दवाएं कहाँ से आ रही थीं और इनके पीछे कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी का सिलसिला जारी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़