गुवाहाटी, 12 जून।
गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बीती रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ये सभी नागरिक अवैध रूप से सीमा पार कर असम में दाखिल हुए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि ये लोग कछार जिले की सीमा के रास्ते असम में घुसे और फिर गुवाहाटी पहुंचे। फिलहाल, सभी नौ नागरिक गुवाहाटी रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और सुरक्षा एजेंसियां उनके पास मौजूद दस्तावेजों और यात्रा मार्ग की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है ताकि उनकी घुसपैठ के पीछे के उद्देश्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।













