अपराध
12 Jun, 2026

लाठी-डंडों से पीटकर कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, किडनैप कर ले गए थे बदमाश

जोधपुर में वाहन खरीदने निकले कबड्डी खिलाड़ी मनोज को बदमाशों ने किडनैप कर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।

जोधपुर, 12 जून।

जोधपुर में एक कबड्डी प्लेयर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें युवक को कथित रूप से किडनैप कर लाठी-डंडों और सरियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कापरडा क्षेत्र के रावर गांव निवासी मनोज गुरुवार रात करीब आठ बजे आठ लाख रुपये लेकर वाहन खरीदने के लिए पाली की ओर निकला था। उसके साथ गांव के दो लोग भी स्कॉर्पियो में सवार थे।

रास्ते में पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में चार से पांच गाड़ियों में आए करीब 20-25 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मनोज को जबरन गाड़ी से उतारकर अपने साथ ले गए। इस दौरान उसके साथ आए दोनों लोग मौके से भाग निकले।

आरोप है कि बदमाशों ने युवक को किडनैप कर उसके साथ बेरहमी से लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की, जिससे उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

मारपीट के बाद आरोपी उसे लांबा गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में मनोज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मनोज राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था और पीटीआई भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़