मौसम
12 Jun, 2026

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

देहरादून, 12 जून।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से नैनीताल, चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है, जहाँ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानों के गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को लेकर भी सचेत किया है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 जून को 4200 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

आगामी दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 18 जून तक पर्वतीय जिलों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अधिकांश समय शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही आगे बढ़ें और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतें।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 38°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़