सरकार व नीतियाँ
15 Jun, 2026

गुरुग्राम में शुरू हुआ मतदाता सत्यापन अभियान, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

गुरुग्राम में एसआईआर-2026 अभियान के तहत बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध व अद्यतन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गुरुग्राम, 15 जून।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत सोमवार से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) का शुभारंभ हो गया। अभियान के अंतर्गत बीएलओ गांवों, वार्डों, कॉलोनियों, सेक्टरों और आवासीय सोसायटियों में पहुंचकर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में दर्ज रहे तथा मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं का रिकॉर्ड समय पर संशोधित किया जा सके।

अभियान के दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रपत्र के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का मिलान और सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ मतदाताओं से मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, आधार संख्या (स्वैच्छिक), माता-पिता अथवा पति-पत्नी का नाम सहित अन्य आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

निर्वाचन विभाग के अनुसार वर्ष 2002 की मतदाता सूची में जिन मतदाताओं अथवा उनके माता-पिता का नाम दर्ज है, उन्हें केवल गणना प्रपत्र भरकर जमा करना होगा। जिनका नाम वर्ष 2002 की सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें निर्धारित दस्तावेजों में से कम से कम एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।

स्वीकृत दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि या संपत्ति संबंधी अभिलेख सहित निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम और पते में संशोधन तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। इसके लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 का उपयोग किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़