रक्षा व सुरक्षा
20 Jun, 2026

मालदा सीमा पर पुशबैक विवाद, बीएसएफ-बीजीबी के बीच बढ़ा तनाव

मालदा के सुखदेवपुर सीमा क्षेत्र में कथित घुसपैठियों को वापस भेजने की प्रक्रिया के दौरान बीएसएफ और बीजीबी के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

मालदा, 20 जून।

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर क्षेत्र स्थित सुखदेवपुर भारत-बांग्लादेश सीमा पर शनिवार तड़के उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कथित घुसपैठियों को वापस भेजने की प्रक्रिया के दौरान दोनों ओर गतिविधियां तेज हो गईं।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए कुछ लोगों को शुक्रवार रात सीमा के रास्ते बांग्लादेश की ओर भेजा गया था। हालांकि, वहां तैनात बीजीबी ने उन्हें अपने क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद स्थिति जटिल हो गई।

इसके बाद सीमा पार बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और दोबारा भारतीय क्षेत्र में आने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि इस दौरान बीएसएफ के जवानों के साथ धक्का-मुक्की और हमला करने की कोशिश भी की गई। हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों ने कड़ा रुख अपनाते हुए मोर्चा संभाला।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगभग 1200 मीटर हिस्सा अब भी फेंसिंग से मुक्त है। इसी कारण यहां समय-समय पर घुसपैठ और जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतें सामने आती रही हैं।

स्थानीय विधायक राजू कर्मकार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर घुसपैठियों को वापस भेजने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन बांग्लादेश अपने नागरिकों को स्वीकार नहीं कर रहा है। दिनभर चले तनाव के बाद शाम तक हालात कुछ सामान्य हुए, हालांकि सीमा क्षेत्र में अब भी सतर्कता बरती जा रही है। बीएसएफ और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़