सीमावर्ती जिले में हुई एक घटना ने दो थाना क्षेत्रों को आमने-सामने ला खड़ा किया है। हालत यह है कि घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष दूसरे के क्षेत्र में अपराध साबित करने में जुटे हैं।
ठीकरा फोड़ने की इस होड़ में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन कहीं पीछे छूट गई है। अब बड़े साहब की नजर पड़ चुकी है, इसलिए कई चेहरों की मुस्कान धीरे-धीरे गायब होती दिखाई दे रही है।


















