अपराध
20 Jun, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बाइक बरामद

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पश्चिमी सिंहभूम, 20 जून।

जिले में सक्रिय वाहन चोरों के नेटवर्क पर पुलिस ने करारी चोट की है। बड़ाजामदा और नोवामुंडी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही तीन नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने इन चोरों के पास से सात वाहन बरामद किए हैं, जिनमें पांच स्प्लेंडर, एक होंडा लिवो और एक एक्टिवा स्कूटी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना पर एसडीपीओ विनित कुमार किन्डो के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। टंकीसाई, डुकासाई और लाल बिल्डिंग के समीप से ये वाहन बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपियों में दयाल कुमार नाग, संदीप पिंगुवा और बॉबी दास शामिल हैं। शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि इनमें से मुख्य आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस का मानना है कि यह गैंग चोरी की इन गाड़ियों का इस्तेमाल छिनतई और अन्य वारदातों को अंजाम देने में करता था।

पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि इन चोरी की गाड़ियों का नेटवर्क जिले की सीमा के बाहर कितना फैला है। पुलिस ने इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पिछले 18 दिनों के भीतर यह पुलिस की दूसरी बड़ी कामयाबी है। अब तक कुल 27 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराध और वाहन चोरी के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़