राजनीति
20 Jun, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर शुभेंदु ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं राष्ट्रपति ने ओडिशा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

कोलकाता, 20 जून।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और राष्ट्रहित में लंबे एवं सार्थक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपति का ज्ञान, गरिमामय व्यक्तित्व और देश के प्रति समर्पण करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने राष्ट्रपति की सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं सम्मान व्यक्त किया।

इधर, अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के दौरे पर रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सुबह राष्ट्रपति के पैतृक गांव पहाड़पुर पहुंचकर संथाली समुदाय के पवित्र स्थल जाहेरा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रायरांगपुर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां ओडिशा के विकास से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात राज्य को दी गई।

|
आज का राशिफल

लेन-देन में स्पष्टता बनाये रखें। घर के सदस्य मदद करेंगे और साथ ही आर्थिक बदहाली से भी मुक्ति मिलने लगेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पदोन्नति की संभावना है। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। शुभांक-7-8-9

आज का मौसम

भोपाल

27° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़