अपराध
24 Jun, 2026

1.62 कुंतल गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में बैलगड़ी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने 1.62 कुंतल अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

सिद्धार्थनगर, 24 जून।

सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.62 कुंतल गांजा बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 85 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवनगर दिडाई थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बैलगड़ी टोल प्लाजा के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टोल प्लाजा के शौचालय के निकट रखे पांच प्लास्टिक के बोरों से अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान श्याम उर्फ श्यामू दीक्षित के रूप में बताई। वह फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का कुल वजन 1 कुंतल 62 किलोग्राम है।

अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 85 लाख रुपये है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़