अपराध
24 Jun, 2026

सिक्किम से शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में आबकारी विभाग ने सिक्किम से लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि बरामद माल और वाहनों की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

सिलीगुड़ी, 24 जून।

आबकारी विभाग ने सिक्किम से पश्चिम बंगाल में की जा रही कथित अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दार्जिलिंग जिले के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। बरामद माल और जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि सिक्किम से बिना वैध प्रक्रिया के शराब लाकर उसे पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने एक विशेष टीम का गठन किया और पुलिस के सहयोग से कालिझोरा तथा सेवक फॉरेस्ट क्षेत्र में निगरानी शुरू की।

बुधवार तड़के बंगाल सफारी के समीप दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान एक टाटा सूमो और एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई।

अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई में कुल 1528.2 लीटर विदेशी शराब और 468 लीटर बीयर जब्त की गई। जांच में सामने आया कि यह खेप कथित रूप से सिक्किम से लाई गई थी और इसे सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी तथा दार्जिलिंग के विभिन्न इलाकों में पहुंचाने की तैयारी थी।

मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुधीर राय, आयुष राय और आयुष्मान लिम्बू के रूप में हुई है। तीनों दार्जिलिंग जिले के निवासी बताए गए हैं।

आबकारी विभाग के मुताबिक जब्त शराब और बीयर का अनुमानित बाजार मूल्य 40.54 लाख रुपये से अधिक है। साथ ही जब्त किए गए दोनों वाहनों की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इसके सरगना की जानकारी जुटाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़