अपराध
24 Jun, 2026

पेड़ से लटका मिला एक माह से लापता प्रेम प्रकाश का शव

एक महीने से लापता चल रहे प्रेम प्रकाश का सड़ा-गला शव शिमला के सुन्नी क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने की और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिमला, 24 जून।

शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक माह से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस को 23 जून को जानकारी मिली थी कि बड़मैन धार के जंगल में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जंगल के ढांक वाले हिस्से में देवदार के पेड़ की टहनी से पीले और लाल रंग की रस्सी के सहारे एक सड़ा-गला शव लटका हुआ मिला।

मौके पर जांच के दौरान रस्सी, कपड़ों और शारीरिक बनावट के आधार पर आशंका जताई गई कि मृतक प्रेम प्रकाश हो सकता है, जिसकी गुमशुदगी 21 मई 2026 को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज करवाई गई थी। बाद में मृतक के पिता नील चंद, भाई इन्द्र समेत परिजनों और ग्रामीणों ने शव की पहचान प्रेम प्रकाश पुत्र नील चंद, निवासी गांव जुब्बड़, डाकघर दुर्गापुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में की।

पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा। शव की हालत को देखते हुए पुलिस का मानना है कि मौत करीब एक महीने पहले हुई होगी। इसके बाद शव को सुन्नी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने मौत को लेकर किसी तरह की शंका नहीं जताई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

आपके पूंजीगत निवेशों से भी लाभ होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व अधिक रहेंगे। पदोन्नति मिलने का योग है। आमदनी में वृद्घि होगी। यात्रा में सावधानी बरतें। क्षमता से अधिक कार्य करने से मर्ज बिगड़ सकता है। मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है। अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 34°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़