अपराध
03 Jul, 2026

38.95 ग्राम चिट्टा और पांच सिरिंज के साथ दो युवक गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस ने गिरीपुल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से 38.95 ग्राम चिट्टा और पांच सिरिंज बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

नाहन, 03 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 38.95 ग्राम चिट्टा और पांच सिरिंज बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ वाहन को भी कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राजगढ़ थाना की डिटेक्शन सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में सवार दो व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन लेकर गिरीपुल से जुन्गा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गिरीपुल पुल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट पर बैठे युवक के पैरों के पास रखे काले बैग से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बैग से पांच इस्तेमाल की हुई इंसुलिन सिरिंज भी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिमला निवासी हरीश चौहान और सोलन निवासी आकाशदीप उर्फ दीपू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़