प्रशासनिक खबरें
03 Jul, 2026

भोपाल में संत हिरदाराम नगर ई-बस डिपो का निरीक्षण, शेष कार्य जल्द पूरा करने का आदेश

भोपाल की महापौर मालती राय ने संत हिरदाराम नगर स्थित ई-बस चार्जिंग डिपो का निरीक्षण कर शेष कार्य जल्द पूरा कर संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।

भोपाल, 03 जुलाई।

भोपाल की महापौर मालती राय ने शुक्रवार को संत हिरदाराम नगर स्थित निर्माणाधीन ई-बस चार्जिंग डिपो का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी शेष कार्य तय मानकों के अनुसार शीघ्र पूरा कर डिपो का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने मेंटेनेंस वर्कशॉप में चल रहे सिविल कार्य, प्रशासनिक इकाई की फिनिशिंग, ई-बस चार्जिंग व्यवस्था, बसों की पार्किंग और आवागमन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने वर्कशॉप के लंबित कार्यों में तेजी लाने और मुख्य द्वार के बाहर पैवर ब्लॉक लगाने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने बताया कि भोपाल में जल्द ही 65 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। डिपो में स्थापित चार्जिंग स्टेशन पर एक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग एक से सवा घंटे का समय लगेगा।

महापौर मालती राय ने कहा कि ई-बस चार्जिंग डिपो के संचालन से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा मिलने के साथ यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम और बीसीएलएल के अधिकारियों ने डिपो से जुड़ी व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी महापौर को दी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़