प्रशासनिक खबरें
03 Jul, 2026

फायर सेफ्टी में खामियां मिलने पर भोपाल के छह कोचिंग संस्थान सील

भोपाल नगर निगम ने फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करने पर छह कोचिंग संस्थानों को सील करते हुए शहरभर में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान जारी रखने की बात कही है।

भोपाल, 04 जुलाई।

भोपाल नगर निगम ने फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग की टीम ने लालघाटी और इंद्रपुरी क्षेत्र में संचालित शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व में जारी नोटिसों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण में लालघाटी स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट में आपातकालीन सीढ़ियों का अभाव, फायर हाइड्रेंट पैनल का ऑटो मोड में नहीं होना और अलग जनरेटर से कनेक्शन नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आईं। इसके बाद भवन खाली कराकर उसे सील कर दिया गया।

इसी प्रकार इंद्रपुरी स्थित गोयल टॉवर में संचालित अय्यूब खान कोचिंग, श्रेयांश कोचिंग, कीर्तिमान अकादमी, एब्सिल्यूट इंस्टीट्यूट और एनआईटीडीपी ट्रेनिंग ऑनलाइन इंस्टीट्यूट में भी अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला। जांच में आपातकालीन सीढ़ियों का अभाव, अग्निशमन यंत्रों की अवधि समाप्त होना और पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने जैसी खामियां पाई गईं। नेशनल बिल्डिंग कोड-2016 के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने पर सभी संस्थानों को खाली कराकर सील कर दिया गया।

नगर निगम के अनुसार संबंधित संस्थानों को 25 जून को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित समय सीमा के बाद भी सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई। निगम ने स्पष्ट किया है कि अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच का अभियान शहर के अस्पतालों, नर्सिंग होम, कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आगे भी जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़