मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

करैरा महाविद्यालय में प्रवेश उत्सव के साथ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

शिवपुरी के शासकीय महाविद्यालय करैरा में प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और उन्हें महाविद्यालय की सुविधाओं व शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

शिवपुरी, 03 जुलाई।

शिवपुरी जिले के शासकीय महाविद्यालय करैरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश उत्सव का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और सुविधाओं से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय श्रीवास्तव के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीतेंद्र गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), खेल गतिविधियों तथा अन्य शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी दी गई, ताकि वे महाविद्यालयीन वातावरण से सहज रूप से परिचित हो सकें।

कार्यक्रम में शिक्षकगण और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप सिंह तोमर ने किया, जबकि अंत में अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़