अपराध
03 Jul, 2026

थांदला के हनुमान अष्ट मंदिर से चांदी की प्रतिमा और आभूषण चोरी

झाबुआ के थांदला स्थित हनुमान अष्ट मंदिर से अज्ञात बदमाश चांदी की प्रतिमा और रजत आभूषण चोरी कर ले गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झाबुआ, 3 जुलाई।

झाबुआ जिले के थांदला स्थित हनुमान अष्ट मंदिर में गुरुवार रात चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए अज्ञात बदमाश हनुमानजी की चांदी की प्रतिमा और अन्य रजत आभूषण लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बदमाश मंदिर के पीछे स्थित बावड़ी की ओर से परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद वे करीब आधा किलो वजनी हनुमानजी की रजत प्रतिमा, श्रीकृष्ण प्रतिमा की चांदी की वंशी और चांदी की दो चेन चोरी कर ले गए।

थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया कि घटना के संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन उनमें आरोपित का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

हनुमान अष्ट मंदिर न्यास के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि चोर मंदिर के पिछले हिस्से से अंदर आए थे और चांदी की प्रतिमा सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए। उनके अनुसार चोरी हुए रजत आभूषणों का कुल वजन करीब 700 ग्राम था।

गौरतलब है कि दो दिन पहले थांदला नगर के मध्य स्थित श्री राम मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया गया था। हालांकि उस घटना में बदमाश गर्भगृह तक नहीं पहुंच सके थे। पुलिस ने उस मामले के आरोपित को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़