अपराध
03 Jul, 2026

पर्स स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

उरई पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पर्स स्नैचिंग करने वाले गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 हजार 600 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उरई, 03 जुलाई।

उरई कोतवाली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्स स्नैचिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 16 हजार 600 रुपये की नकदी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार एक पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पर्स स्नैचिंग की घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष मिश्रा उर्फ हीरो, रजनीश उर्फ अंशू चौधरी, शिवम बाथम, मोहित सोनी, अमित विश्वकर्मा और मुन्ना मंसूर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़