मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

इंजन की तकनीकी खराबी से नागदा-उज्जैन रेल मार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के इंजन में पेंटोग्राफ की तकनीकी खराबी आने से नागदा-उज्जैन रेलखंड पर कई ट्रेनें करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं और बाद में रेल यातायात सामान्य किया गया।

नागदा, 03 जुलाई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन-नागदा रेलखंड पर जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से शुक्रवार सुबह रेल यातायात प्रभावित हो गया। इंजन के पेंटोग्राफ में आई खराबी के कारण कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी समस्या के चलते मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस पिपलोदा बंगाला और उन्हेल स्टेशन के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। वहीं नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी करीब डेढ़ घंटे तक नागदा स्टेशन पर रोके रखा गया।

इस दौरान उज्जैन-नागदा पैसेंजर को नईखेड़ी स्टेशन पर रोकना पड़ा, जबकि साप्ताहिक ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस भी इस तकनीकी बाधा से प्रभावित रही।

रेलवे के अनुसार जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस के इंजन के पेंटोग्राफ में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद रेल संचालन को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़