मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

रेलवे ट्रैक पर मिले शवों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई

अशोकनगर में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शवों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के सीने पर बने टैटू के आधार पर शिनाख्त की और मामले की जांच जारी है।

अशोकनगर, 03 जुलाई।

अशोकनगर में बीना-गुना रेलवे ट्रैक पर मिले युवक और युवती के शवों की पहचान शुक्रवार को पति-पत्नी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतका के सीने पर गुदे जगपाल-बरखा नाम के टैटू के आधार पर दोनों की शिनाख्त संभव हो सकी।

देहात थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने की सूचना के बाद मर्ग कायम कर पहचान के प्रयास शुरू किए गए थे। जांच के दौरान मिले टैटू के आधार पर पुलिस मृतकों तक पहुंची।

पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अशोकनगर की शंकर कॉलोनी निवासी जगपाल और बरखा के रूप में हुई, जो पति-पत्नी थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जगपाल को शराब पीने की आदत थी। हालांकि दोनों के एक साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंचने और घटना के कारणों की जांच जारी है।

घटना के संबंध में लोको पायलट ने बताया कि रात करीब दो बजे ट्रेन हिनौतिया-पीपलखेड़ा के पास पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती खड़े दिखाई दिए। उन्होंने लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों ट्रैक से नहीं हटे और ट्रेन की चपेट में आ गए।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़