अपराध
03 Jul, 2026

देवरिया स्टेशन पर 52.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान तीन युवकों को 52.56 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जो ट्रेन से शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी में थे।

देवरिया, 03 जुलाई।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म नंबर-एक से शराब तस्करी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से 52.56 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 47 हजार 280 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार जीआरपी थाना और आरपीएफ पोस्ट देवरिया की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर-एक के पश्चिमी छोर पर नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदेह होने पर तीन युवकों को रोककर उनके पास मौजूद दो झोलों की तलाशी ली गई। जांच में 750 एमएल की 24 बोतल रॉयल स्टैग और 180 एमएल की 192 बोतल आफ्टर डार्क अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी अमन कुमार (18), पंकज कुमार (19) और हिमांशु कुमार (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाकर लगभग दोगुनी कीमत पर बेचते थे और उससे होने वाले मुनाफे का आपस में बंटवारा करते थे। इस बार भी वे शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना देवरिया में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अमन कुमार के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर और जीआरपी देवरिया में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़