अपराध
03 Jul, 2026

पुलिस घेराबंदी से ट्रैक्टर छोड़कर भागे बदमाश

राजगढ़ में खेत से ट्रैक्टर और कल्टीवेटर चोरी कर ले जा रहे बदमाश पुलिस की घेराबंदी के बाद वाहन करीब 20 किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गए।

राजगढ़, 03 जुलाई।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव में खेत से ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। किसान की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिलेभर में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते बदमाश ट्रैक्टर और कल्टीवेटर को घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर मलावर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन बरामद कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रामपुरिया गांव निवासी किसान रूपसिंह वर्मा गुरुवार रात अपने ट्रैक्टर और कल्टीवेटर से खेत में हकाई का काम कर रहे थे। रात करीब 10 बजे कार्य पूरा होने के बाद उन्होंने दोनों को खेत में खड़ा कर घर चले गए।

शुक्रवार सुबह खेत पहुंचने पर ट्रैक्टर और कल्टीवेटर मौके से गायब मिले। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले के विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी कर संभावित रास्तों पर तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान बदमाश ट्रैक्टर और कल्टीवेटर को मलावर के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़