अमेरिका/यूरोप
03 Jul, 2026

फ्रांस के दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी से भड़की जंगल की आग, भारी तबाही

दक्षिण फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और सूखे के कारण भड़की आग से हजारों एकड़ भूमि जलकर राख हो रही है।

फ्रांस, 3 जुलाई।

दक्षिण फ्रांस के कई इलाकों में भीषण जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। पिछले कई सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और सूखे के कारण हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जमीन तबाह हो गई है।

ऑड और हेरॉल्ट क्षेत्रों में आग सबसे अधिक फैली है। यहाँ लगभग 800 दमकलकर्मी और 150 दमकल वाहन आग बुझाने के काम में जुटे हैं, जिसने अब तक 2,200 एकड़ से अधिक भूमि को अपनी चपेट में ले लिया है।

मर्सिले क्षेत्र में भी आग की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जहाँ दो आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन वे अभी पूरी तरह बुझी नहीं हैं। ऑड के प्रिफेक्ट एलेन बुक्वेट ने जानकारी दी कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए दो अतिरिक्त वाटर-बॉम्बर विमानों की मदद ली जा रही है। अब कुल चार कैनाडायर विमान मौके पर तैनात हैं।

ऑड में अक्सर आग की घटनाएं होती रहती हैं। पिछले साल भी यहाँ फ्रांस की सबसे बड़ी दावानल पर काबू पाया गया था। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, क्योंकि मई में आई शुरुआती गर्मी और जून के अंत में फ्रांस में पड़े लू के थपेड़ों के बाद अब बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़