मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

ग्वालियर में 6 जुलाई से जनगणना-2027 के दूसरे चरण का पूर्व-परीक्षण

ग्वालियर में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत 6 से 20 जुलाई तक जनसंख्या गणना का पूर्व-परीक्षण होगा, जबकि 3 से 5 जुलाई तक चयनित क्षेत्रों में स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्वालियर, 03 जुलाई।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत ग्वालियर जिले में 6 जुलाई से जनसंख्या गणना का पूर्व-परीक्षण शुरू किया जाएगा। यह प्रक्रिया 20 जुलाई तक चलेगी। इससे पहले 3 से 5 जुलाई तक चयनित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए स्व-गणना की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के वार्ड क्रमांक-5 के चयनित क्षेत्रों में पूर्व-परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की पहचान, जनसांख्यिकीय और सामाजिक जानकारी, भाषा, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक विवरण एकत्र करेंगे।

सभी जानकारियां निर्धारित मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज की जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य जनसंख्या गणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है।

कलेक्टर रुचिका चौहान ने चयनित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना और प्रगणकों को सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़