अपराध
03 Jul, 2026

गुजरात भेजी जा रही ढाई लाख की अवैध शराब जब्त

डूंगरपुर में विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने गुजरात ले जाई जा रही करीब ढाई लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से भरी ईको गाड़ी जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

डूंगरपुर, 03 जुलाई।

डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिला विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान एक ईको गाड़ी से गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के 31 कार्टन जब्त किए गए। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र से एक ईको वाहन में अवैध शराब भरकर गुजरात की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने पालीसोडा रोड पर नाकेबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध ईको गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया।

स्थिति को देखते हुए बैकअप टीम ने तत्काल टायर ब्रेकर का इस्तेमाल कर वाहन के टायर पंचर कर दिए। इसके बावजूद चालक पंचर गाड़ी को करीब एक किलोमीटर तक मुख्य मार्ग से अंदर की ओर ले गया। बाद में उसने सुनसान इलाके में एक मकान के पास वाहन छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने लावारिस मिली ईको गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न नामी ब्रांड की अंग्रेजी शराब के कुल 31 कार्टन बरामद हुए। वाहन और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। फरार चालक की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़